रामगढ़ ब्लॉक में वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र प्रेम पथिक जी की अध्यक्षता में ग्रामसभा लोशज्ञानी में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर ग्रामीणों द्वारा बाबा साहेब के विचारो पर प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र (जीतू) के साथ समस्त संगठन पदाधिकारियों द्वारा नथुवाखान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापण किया।
6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी का निधन हुआ था जिसे पूरा विश्व महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में याद करता है।
समस्त ग्रामीणों ने बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी के बारे मे अपने अपने विचार रखे और बाबा साहेब द्वारा बताए रस्ते में चलने को कहा गया। आज के महापरिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोकचंद, हेमन्त कुमार, जीवन चन्द्र, ऋषभ कुमार, राकेश कुमार, गौरव कुमार, विवेक (विक्की) , राजेंद्र प्रसाद, बची राम, संजय कुमार, मंजू देवी, लीला देवी, देवकी देवी, गुड्डी गुलशन चन्द्र, बहादुर राम आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
