राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुठभेड़ में तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी है। काशीपुर क्षेत्र में पुलिस पर चैकिंग के दौरान फायर झौंकने वाले नशा तस्कर को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से घायल हुए नशा तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ऊधमसिंहनगर मीडिया सैल द्वारा जारी खबर के मुताबिक सोमवार को देर रात्रि समय करीब 11.30 बजे एसओजी काशीपुर एवं कोतवाली काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चेकिंग कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर उक्त मोटरसाइकिल चालक द्वारा पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में मोटरसाइकिल चालक को मुठभेड़ में दबोच लिया गया है दौराने मुठभेड़ मोटरसाइकिल सवार के दाहिने पैर पर गोली लगी है। मोटरसाइकिल सवार का नाम मुनाजिर पुत्र नसरत निवासी बाबर खेड़ा थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर है। जिसके कब्जे से अवैध स्मैक, अवैध तमंचा मय कारतूस बरामत हुये है।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़