रूद्रपुर। दिल्ली में वर्षा के कारण हुए एक कोचिंग सेंटर के भूतल में हुए जलभराव के कारण कुछ छात्रों की हुई मौत से सबक लेकर प्रदेश में भी सभी कोचिंग व स्टडी सेंटरों का प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर गहन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आज विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीएफओ विशाल कटारिया, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सीओ निहारिका तोमर, कोतवाल मनोहर दसोनी सहित अन्य कई अधिकारियों ने नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित कोचिंग व स्टडी सेंटरों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने कोचिंग व स्टडी सेंटरों में अग्नि शमन यंत्र, निकासी द्वार, संस्थान का लाईसेंस, किसी भी आपात स्थिति में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण की जानकारी मिलने पर नगर के कोचिंग व स्टडी सेंटरों के संचालकों में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान कई कोचिंग व स्टडी सेंटर संचालक संस्थान बंद कर चले गये। अभिषेक रूहेला ने बताया कि नगर के सभी कोचिंग व स्टडी सेंटरों का निरीक्षण किया जायेगा। जो कोचिंग व स्टडी सेंटर बंद पाये जायेंगे उनके संचालकों से जवाब तलबी की जायेगी। कोचिंग व स्टडी सेंटरों में सुरक्षा मानकों की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
कोचिंग व स्टडी सेंटरों का प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
byAman Singh
0
