राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ग्राफिक ऐरा के छात्र की मौत पर उबाल, मृतक के मित्र और उसके साथियों पर हत्या का संदेह

 हल्द्वानी/लालकुंआ। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी बाईपास के पास जंगल में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का शव मिलने के मामले में ग्रामीणों ने रविवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें दिव्यांशु लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ दौलिया का निवासी था और एक होनहार छात्र था। शनिवार शाम को जंगल में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद दिव्यांशु के परिजन मौके पर पहुंचे और इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश है। रविवार को तमाम लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए घटना के खुलासे की मांग की। मृतक के पिता गोपाल दत्त पाण्डे की ओर से दी गयी तहरीर में कहा गया कि उसके पुत्र दीपांशु पाण्डे और उसके मित्र सुमित यादव के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, सुमित लगातार पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसे परेशान करता थ्ज्ञा कई बार उसे समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माना। तहरीर में आरोप है कि 7 दिसंबर को प्रातः 8.30 बजे दीपांशु अपने कालेज ग्राफिक ऐरा के लिए घर से निकला। दोपहर को दीपांशु का कॉल आया जिसमें उसने घर के सदस्यों से बात करते हुए बताया कि वह कालेज से घर आ रहा है, इसके थोड़ी देर बाद ही सुमित यादव ने कॉल कर बताया कि दीपांशु की मौत हो चुकी है साथ ही धमकी दी कि यदि उसे इस मामले मे फंसाया तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि दीपांशु की हत्या में सुमित यादव के साथ्ज्ञ उसके तीन चार अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं। तहरीर में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़