रामनगर। बुधवार दोपहर मुख्य बाजार कोसी रोड पर स्थित एक पेंट कारोबारी के गोदाम में भीषण आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लियां। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गयी। दमकल कर्मियों ने सूचना मिलने के बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पेंट कारोबारी के गोदाम से दोपहर को धुंआ उठता देख आस पास के लोगों ने गोदाम स्वामी को सूचना दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। आग से धुंए का गुबार उठने लगा। जिसे देख पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। आस पास में रह रहे लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आये। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी दो वाहनों के साथ मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। भीषण आग के बाद दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। अग्नि काण्ड में करोड़ों की क्षति अनुमान दी है।
पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, लाखों का सामान हुआ खाक
byAman Singh
0
