राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

 

हल्द्वानी। एसओजी और लालकुंआ पुलिस टीम को स्मैक की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने 36 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि अवैध नशा माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र,क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना लालकुआं प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल एवं जनपद एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाष नगर बैरियर पर वाहन चैकिंग के दौरान मोटरसाईकिल संख्या यूके-01बीजी- 1896 को रोककर चैक किये जाने पर वाहन में सवार जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी लालपुर, गुरुद्वारा वाली गली, थाना किच्छा के कब्जे से 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किच्छा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में शोएब नाम के व्यक्ति को देने ला रहा था। बरामद स्मैक की कीमत 3667800 रुपये आंकी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी टीम को 2500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ , उपनिरीक्षक गौरव जोशी,कांस्टेबल अनिल शर्मा ,कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति,कांस्टेबल संतोष बिष्ट एवं चंदन बिष्ट आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़