राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

साइबर क्राइम का शिकार हुआ होमगार्ड्स का प्रशासनिक अधिकारी

 


 सोशल मीडिया पर  विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी

(G-वार्ता)

गदरपुर।  सोशल मीडिया के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आकर होमगार्ड के एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी  ने गवाए डेढ़ लाख रुपए। साइबर क्राइम में ठगी का शिकार होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाएं आए दिन बढ़ रही है। इस बार साइबर क्राइम का शिकार रुद्रपुर के एक होमगार्ड प्रशासनिक अधिकारी को होना पड़ा है। रुद्रपुर जिला प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड के प्रशासनिक अधिकारी विनय कुमार त्यागी ने गदरपुर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि फेसबुक के माध्यम से एक ब्रिटिश महिला से संपर्क हुआ। जिसमें उक्त ब्रिटिश महिला ने भारत आने तथा मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की। 27 जुलाई को फोन करके मीरा वाला नामक एक महिला के द्वारा फोन करके उक्त ब्रिटिश महिला का मुंबई आने की जानकारी देना बताया कि भारतीय मुद्रा ना होने के कारण वह बहुत परेशान है जिस कारण उसने  ₹45000 की मांग की। पीड़ित द्वारा उसके बाद चेक द्वारा 98500 का भी भुगतान बिना सोचे समझे कर दिया गया। इसके बाद उक्त महिला द्वारा पुनः अवगत कराया कि ब्रिटिश महिला को भोजन आदि करने में परेशानी हो रही है जिस कारण और ₹5000 तत्काल भेज दिए ताकि मैं इनको कार द्वारा आपके पास पहुंचा दूं। इसके उपरांत उन्होंने और ₹5000 भुगतान किया गया। आरोप है कि उक्त महिला के द्वारा और पैसे की मांग की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर ब्रिटिश महिला मरियन हरिसन नामक महिला के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने में जुट गई है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़