(G-वार्ता)
गदरपुर। अनाज मंडी स्थित रामलीला भवन में श्री श्याम मित्र मण्डल के तत्वधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर का शुभारंभ बाबा श्याम जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वधान में तृतीय विशाल सकीर्तन 10 सितम्बर को किया जा रहा है और इसी क्रम में द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया श्री श्याम मित्र मंडल के प्रमुख सेवादार विजय अनेजा एवं गोल्डी गाबा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया इस वर्ष जो भी रक्तदाता रक्त दान कर रहा है वह सेल्फी पॉइंट पर अपने सराहनीय योगदान को यादों मैं बसा सकता है वही नगर के सामाजिक राजनैतिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्याम मित्र मंडल के सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा, युवाओ के हौसले को बढ़ाने का काम किया है, वही हर रक्तदाता ने भी जय श्री श्याम के जोरदार जयकारे लगाकर रक्तदान किया युवा समाज सेवी गुंजन सुखीजा, लवली हुड़िया, पंकज सेतिया, कपिल अरोरा, मनीष फुटेला सचिन बत्रा सहित कई लोगो ने स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के सफल होने की शुभकामनाएं दी वही वरिष्ठ समाज सेवी विनोद भुसरी, राकेश भुड्डी बन्टी, वेद बजाज सहित रामलीला कमेटी अनाज मंडी श्री सनातन मंदिर प्रेस क्लब सहित कई संगठनों ने भी रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाते हुए श्याम मित्र मंडल की सराहना की है खबर लिखे जाने तक 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था ।
श्याम मित्र मंडल ने काशीपुर एल डी भट्ट सरकारी अस्पताल एवं ब्लड बैंक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर से आई डॉक्टरों एवं एलटी की टीम का भी आभार प्रकट किया टीम में जसप्रीत कौर सरना, शिवम कक्कड़, निधि रावत, कपिल चंद्रा,सतीश ठाकुर, सरिता ठाकुर, लव कुश,मीनू, विशाल, लोकेश, आकाश आदि मौजूद रहे रक्तदान शिविर के दौरान विनोद भुसरी,कृष्ण सुधा ,राजकुमार सिंधी ,गुंजन सुखीजा ,विजय अनेजा, कपिल अरोरा, पंकज सेतिया ,मनीष फुटेला, राकेश भुड्डी बन्टी, लवली हुड़िया, अशोक पोपली, राहुल अनेजा, विक्की भुसरी, विनोद चुघ,रजत गाबा राहुल चंद्रा,रोहित सुदामा,रोबिन फुटेला, परमजीत सिंह,गौरव तेजवानी, मुनि भुसरी, गोल्डी गाबा,समन मुंजाल,निखिल गाबा,देव चौधरी,विशाल कम्बोज,अन्नू झाम,अंकुश अनेजा,साहिल अग्रवाल,चिराग अनेजा,मन्नी बत्रा, साहिल नारंग बृजेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे l

