राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंका

रूद्रपुर। भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों के प्रति दिए गए अमर्यादित बयान पर नगर कांग्रेस कमेटी ने पुतला फूंक कर कंगना रनौत की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की। अपराहन नगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्य कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से एक जुलूस के रूप में इकट्टा होकर डीडी चौक पर पहुंचे जहां पर उन्होंने बीजेपी सांसद के खिलाफ जमकर नरेज बाजी की और उनके द्वारा किसानों के प्रति दिए गए बयान के लिए माफी मांगने की मांग की तथा इस दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला भी फूंका गया।

कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश सांसद किसानों के हितैषी नहीं है जिसके मुंह में जो आ रहा है वह किसानों के प्रति अपना वक्तव्य दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तो मर्यादाओं की सारी सीमाएं ही तोड़ दी है। उन्होंने किसानों के प्रति जो अपशब्दों का इस्तेमाल किया है वह एक महिला नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचायी है जिसके लिए उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कहां कि यदि भाजपा सांसद द्वारा किसानों के प्रति की गई टिप्पणी पर माफी नहीं मानी गई तो यह आंदोलन पूरे भारतवर्ष में फैल सकता है। उन्होंने कहा कि अभी यह आंदोलन नगर इकाई स्तर पर किया जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस आंदोलन को देश भर में फैले ने से रोक नहीं जा सकता। इस दौरान तमाम कांग्रेसी वक्ताओं ने भी बीजेपी सांसदों से वक्ताभ्यों पर लगाम लगाकर रखने की बात कही। इस दौरान जगरूप सिंह गोल्डी, नजाकत खान, सरदार मेजर सिंह, ओमप्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, एन यू खान, सुनीता कश्यप, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, दानिश, अक्षय बाबा, जगरूप सिंह गोल्डी, सुनील ठाकुर, मिस वाल कुरैशी, जीवन जोशी, सुधा जोशी, पूर्व सभासद लीलावती, राजेश प्रताप सिंह, दुर्गेश गुप्ता, नितिन शर्मा, अशोक मित्र, बंटी पपनेजा, दिलीप सिंह बिष्ट आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़