रुद्रपुर। आज यातायात पुलिस और सीपीयू ने बृहद अभियान चलाते हुए सड़कों पर अनियंत्रित होकर चल रहे सैकडो टुक-टुक सीज कर दिए। जिससे टुकटुक चालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने नगर निगम के समीप पुलिस द्वारा बनाई गई पार्किंग में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और उन्होंने यातायात पुलिस और टुकटुक चालकों की बातें सुनी और कहा कि कोई सकारात्मक हल निकाला जाए। गौरतलब है कि रुद्रपुर में हजारों की संख्या में टुकटुक सड़कों पर दौड़ते हैं वह ना तो यातायात नियमों का पालन करते हैं और ना ही मानकों का पालन करते हैं हालत यह हो जाती है कि सड़कों पर यह टुकटुक बेलगाम होकर दौड़ते हैं जिससे आए दिन कोई ना कोई हादसा हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति इनका विरोध करता है तो वह लड़ने पर उतारू हो जाते हैं
