राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बीस लाख की स्मैक के साथ तीन दबोचे

हल्द्वानी। ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 लाख रुपए की स्मैक के साथ जीजा साले समेत तीन को गिरफ्तार किया है। जीजा रोडवेज में ड्राइवर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग Úी देवभूमि-2025 अभियान के तहत पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को मोटरसाइकिल में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 223 ग्राम स्मैक बरामद की ।पकड़े गये आरोपियों में चरणजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी दूधियानगर, वार्ड न. 04 रुद्रपुर, , मनीष कुमार पुत्र सेवा राम गंगवार निवासी बरगवां , रसूलपुर, बहेड़ी, बरेली हाल निवासी सीएमडी कॉलोनी, देवलचौड हल्द्वानी व रिंकू कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप निवासी नाथपुर अंगदराय, दातागंज, बदायूं शामिल हैं। चरणजीत के कब्जे से 107 ग्राम, मनीष के कब्जे से 62 ग्राम व रिंकू के कब्जे से 54 ग्राम स्मैक बरामद मिली।पूछताछ में तस्करों ने बताया कि स्मैक को दातागंज बदायूं यूपी से बिट्टðू नाम के व्यक्ति से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहे थे। मनीष और चरणजीत आपस में साला और जीजा हैं। मनीष हल्द्वानी रहता है जिसे आरोपी रिंकू बदायूं से स्मैक लेकर रुद्रपुर निवासी चरणजीत सिंह जो रुद्रपुर से बदायूं की रोडवेज का चालक है के साथ मिलकर स्मैक को हल्द्वानी लाते हैं और बेचते हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रुपए के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में बलवंत सिंह, प्रभारी एएनटीएफ नैनीताल, सुशील जोशी, प्रभारी चौकी टीपी नगर, कांस्टेबल नवीन राणा, चौकी टीपी नगर, नवीन कुमार, एएनटीएफ नैनीताल, अमनदीप, एएनटीएफ नैनीताल,अरविंद कार्की, एएनटीएफ नैनीताल, राजेंद्र जोशी, ए नैनीताल, सोनू सिंह, एएनटीएफ नैनीताल शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़