रुद्रपुर। जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियोगों में लम्बे समय से फरार वारंटी/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के सभी थानों द्वारा दिनांक 15.02.24 को जिले के थानों में विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से फरार / वांछित 38 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
