(G-वार्ता)
गदरपुर। सन 1604 मैं दरबार साहिब श्री अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश एवं ग्रंथी स्थापना दिवस के मौके पर आर्थिक रुप से जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा ग्रहण करने वाली लगभग दो दर्जन बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया
सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा समाज भलाई कार्यों के अंतर्गत गुरुद्वारा परिसर में सर्वत्र सुख शांति एवं समृद्धि की अरदास के उपरांत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न कक्षाओं में विभिन्न क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक एवं उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरविंदर सिंह ग्रोवर तथा स. हरि सिंह चुघ ने की कार्यक्रम का संचालन सर्किल इंचार्ज देवेंद्र सिंह एवं इंदरजीत सिंह ग्रोवर द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे स.सादा सिंह एवं योगेंद्र गाबा ने बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रदान की l इस मौके पर हरविंदर सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेश के अनुसार अपनी नेक कमाई से 10% निकाल कर जरुरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सभी को अर्पित करना चाहिए यही गुरु साहिबान के उपदेश में शामिल है इस मौके पर परमजीत कौर,मीनाक्षी, इरम,सोनम,खुशी,रचना,दिशा, प्रियांशी, प्रीति आदि शामिल रहे l वही गुरु पर्व के मौके पर विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में प्रसाद वितरण भी किया गया।


