राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चोरी के दो दुपहिया वाहन सहित दो गिरफ्तार

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गयी। 

 बाजपुर क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा गदरपुर थाने में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 अगस्त शिवानी कार्की पत्नी जगदीश कार्की निवासी खटोला नंबर 01 थाना दिनेशपुर में तहरीर दी कि उनकी स्कूटी नम्बर यूके06सीक्यू 4860 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। चोरी की घटना को पंजीकृत किया गया। सीओ ने बताया कि मामले का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के दिशा निर्देशन में  पुलिस टीम गठित की गयी।  पुलिस टीम  द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना तथा सुरागरसी पतारसी कर 2 सितम्बर 22 को  अभियुक्त अफजाल पुत्र पुत्तन शाह निवासी ग्राम लंगडाभोज  थाना गदरपुर को चीनी मिल रोड से  गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियुक्त से चोरी की गयी स्कूटी रजि0 नम्बर यूक 06 सीक्यू 4860 को बरामद किया गया। अभियुक्त अफजाल से सख्ती से पूछताछ मे उसके द्वारा बताया गया कि उसने दिनांक 31 अगस्त को एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा सी0डी डीलक्स जिसका पंजीकरण संख्या यूक 06 के 2498 है को ग्राम बलराम नगर स्थित खेत वाले रास्ते से चोरी कर लिया था जिसे उसने 4000 रुपये में अपने दोस्त शाहिद व सोनू को संयुक्त रुप से बेच दिया था। जिस पर अभियुक्त अफजाल की निशानदेही पर अभियुक्तगण सोनू उर्फ बलविन्दर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी भरतपुर गूलरभोज, शाहिद पुत्र शाबिर अली निवासी करतारपुर कालोनी वार्ड न0 1 थाना गदरपुर बलविन्दर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी भरतपुर गूलरभोज,शाहिद पुत्र शाबिर अली निवासी करतारपुर कालोनी वार्ड न0 1 को गूलरभोज रोड शिवमन्दिर के पास से  गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तो के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़