राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शिक्षकों का एलटी सविलियन का विरोध ,भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ ब्लाक गदरपुर के शिक्षकों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल संवर्ग के शिक्षकों का एलटी संविलियन का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन पूर्व शिक्षा मंत्री को सौंपा l राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सविता सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नाम संबोधित ज्ञापन पूर्व शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय को देते हुए कहा कि कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की शिक्षा व्यवस्था एवं राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक बेसिक संवर्ग के अन्तर्गत आते है। जिनकी सेवा जनपद स्तरीय होती है। लेकिन राज्य के प्रत्येक जनपद से प्रत्येक वर्ष राजकीय जूनियर हाईस्कूलों का उच्चीकरण राजकीय हाईस्कूलों में किया जा रहा है।  इस प्रकार लगातार विद्यालयों का उच्चीकरण राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति अवरुद्ध होती है। पदोन्नति के अवसर समाप्त होने के कारण शिक्षकों की मांग पर वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार द्वारा शासनादेश संख्या 1686 दिनांक 14नवम्बर 2016 निर्गत किया जिसके अंतर्गत उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का संचालन बेसिक संवर्ग के शिक्षकों द्वारा किया जाना था। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा उक्त शासनादेश को निरस्त कर प्रदेश के समस्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को एलटी संविलियन करने हेतु शासन/विभाग द्वारा एक कमेटी गठित की गयी है। तथा शिाक्षकों का जनपद कैडर परिवर्तित कर मंडल/राज्य कैडर करने का प्रस्ताव है। जिसका रा.जू.हा. (पू.मा.) शिक्षक संघ गदरपुर इसका घोर विरोध करती है। ज्ञापन देने वालोें में पुष्पा टम्टा, नीलम आर्या, उमेश चन्द, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़