राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मातृशक्ति द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के नवीन सत्र का शुभारंभ

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। सिख मिशनरी कालेज  लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा समाज भलाई कार्यो के अंतर्गत 20 वर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर का मातृशक्ति ने फीता काटकर शुभारंभ किया वार्ड नंबर 10 आजाद नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची समाज सेविका पायल बजाज और आंगनवाड़ी कार्यकर्ती परमजीत कौर द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कराया गया मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सभासद मनोज गुंबर ने सभी पंजीकृत 25 बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण के दौरान हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर आयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 20 वर्षों से चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण के दौरान लगभग 10,000 से अधिक बालिका-महिलाओं को रोजगार के प्रति सिलाई प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है और यह कार्य विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से भविष्य में भी जारी रहेगा इस दौरान ट्रेनर इरम,आरती, पूजा, मानसी,अमृता,साहिबा, सिमरन, सोनम,मीनाक्षी,पवनप्रीत,खुशी जसप्रीत,दिशा, गौरी,रचना,प्रीति काजल,किरण, रितिका, राधिका, कोमल, आस्था खेड़ा,इंद्रजोत सिंह,प्रभजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, कीर्तन आदि मौजूद रहे ।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़