(G-वार्ता)
दिनेशपुर। शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए मुक्ता प्रसाद सर्व इंडिया इंटर कॉलेज रोशनपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर अतिथि प्रेम कृष्ण द्विवेदी ( संरक्षक व पूर्व वरिष्ठ सदस्य सर्वेंट ऑफ़ इंडिया सोसाइटी ) ने अपने संबोधन में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को राधाकृष्णन जी से प्रेरणा लेने कीआवश्यकता है, साथ ही साथ आपने शिक्षक के कार्य को सर्वोत्तम बताते हुए शिक्षक की क्षमता एवं उदारता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विगत 35 वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुक्ता प्रसाद शर्मा एवं उमाशंकर गुप्ता को" पं. देव नारायण द्विवेदी शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किया गया! साथ ही इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा 2022 इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं एकता रानी व खुशी की उच्च शिक्षा की संपूर्ण शुल्क का भुगतान संस्था के अध्यक्ष सुशील द्विवेदी व राहुल द्विवेदी के द्वारा चेक के माध्यम से किया गया और आगे भी मेधावी एवं होनहार छात्र व छात्राओं को संस्था के द्वारा समय-समय पर सहयोग किया जाता रहेगा! इस अवसर पर लक्ष्मी द्विवेदी (माताजी), रामप्रसाद मित्र, अनिल द्विवेदी ( प्रधानाचार्य ), पीयूष द्विवेदी ,रोहित द्विवेदी, रामविलास साहू ( पूर्व प्रधानाचार्य), अभिमन्यु सिंह एवं डॉ० संदीप कुमार पांडे इत्यादि गणमान्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुक्ता प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया।
