राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मादक पदार्थों की तस्करी में एक अधेड़ गिरफ्तार

(G-वार्ता)

गदरपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को मेडिकल का परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 57 वर्षीय  अधेड़ व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनावर अली पुत्र जुम्मा निवासी बड़ा खेड़ा बताया। पुलिस को अधेड़ के कब्जे से 5.80 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़