(G-वार्ता)
रुद्रपुर। शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनी विम स्क्वायर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश अरोरा और फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह
ने 175 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कॉलोनी के सम्मानित वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया। शिविर के समापन में शहर के मेयर रामपाल और वार्ड के पार्षद प्रमोद शर्मा ने भी शिरकत की..मेयर रामपाल ने कहा कि यह पहल शानदार है। प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं और दवाइयां भी दी जा रही हैं। वास्तव में यही जनकल्याण है। स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, आंखों की बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। कई ऐसे मरीज भी मिले, जिन्हें आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई ।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश अरोरा, फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें उचित सलाह भी दी। शिविर के आयोजक गणपति सेवा समिति के सम्मानित सदस्य डॉ कपिल शर्मा, अविकेत बाघ, राजीव चौहान,महेश अग्रवाल, रोहित शर्मा, कमलेश शर्मा, पंजाब सिंह, वीरेंद्र सुखीजा, अनिल सुखीजा, अरविंद गंगवार, जे पी गंगवार, शैलेंद्र गुजराती ,राजू मिगलानी, धर्मेंद्र शर्मा, बालेश शर्मा, सुनील सचान, अजय गाबा आदि लोग मौजूद रहे।

