"खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को ओर भी ज्यादा बेहतर करने के लिए व उनकी कुशलता, योग्यता व तकनीकों ओर अत्यधिक सुधारने हेतु पांचवीं डोजो कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।"
रुद्रपुर। श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में ऋषि मार्शल आर्ट्स अकैडमी, एन इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स के नेतृत्व में आयोजित हुई पांचवी डोजो कराटे प्रतियोगिता 2022 में लगभग 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्गो में खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किये।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अथिति अमर उजाला के वरिष्ठ खेल रिर्पोटर कीर्ति राज रूमाल, विशिष्ठ अतिथि श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा के मैनेजर शेखर सक्सेना एवं एमेच्योर कराटे डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सिहान किशोर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कीर्ति राज रूमाल ने कहा कि खेल हमारे सर्वागीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टॉनिक है, खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। खेलो से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। विशिष्ट अतिथि शेखर सक्सेना ने कहा कि लड़कियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु मार्शल आर्ट्स का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। ओर उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को आत्मरक्षा सिखाने का आव्हा भी किया।
साथ ही प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई ऋषि पाल भारती ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को ओर भी ज्यादा बेहतर करने के लिए व उनकी कुशलता, योग्यता व तकनीकों ओर अत्यधिक सुधारने हेतु पांचवीं डोजो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एवं प्रतियोगिता में संस्था के वरिष्ठ खिलाड़ियों को निर्णायको की भूमिका हेतु महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंडर 8 बालिका आयुवर्ग में करण प्रीत ने स्वर्ण, आरोही उपाध्याय ने रजत, कामना सैनी और अंशिका शर्मा ने कांस्य पदक। अंडर 10 बालिका आयु वर्ग में जायना त्रिपाठी ने स्वर्ण, दीया कोश्यारी ने रजत, परिधि और ईशान्वी ने कांस्य पदक। अंडर 12 बालिका आयु वर्ग में सृष्टि वशिष्ठ ने स्वर्ण, मनस्वी धामी ने रजत, ईशु और नाएशा त्रिपाठी ने कांस्य पदक। अंडर 18 बालिका आयु वर्ग में लवली विश्वकर्मा ने स्वर्ण, कताक्षा कौर ने रजत, लोरी और प्रिया विश्वास ने कांस्य पदक। अंडर 12 बालिका आयु वर्ग काता स्पर्धा में सृष्टि वशिष्ट ने स्वर्ण, आरोही उपाध्याय ने रजत, नायशा और मनस्वी धामी ने कांस्य पदक। अंडर 18 बालिका आयु वर्ग काता स्पर्धा में लवली विश्वकर्मा ने स्वर्ण कताक्षा कौर ने रजत और रिमी शाह ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 8 बालक आयु वर्ग (-25 किग्रा) में शिवांश त्रिपाठी ने स्वर्ण, कुशाग्र चंद्र त्रिपाठी ने रजत पदक, अंडर 8 बालक आयु वर्ग (+25 किग्रा) में अरनव गौर ने स्वर्ण, उत्कर्ष ने रजत, हर्ष अदलखा ने कांस्य पदक। अंडर 12 बालक आयु वर्ग (-40 किग्रा) गर्वित ने स्वर्ण, मेहताब सिंह ने रजत, वंश थापा और मृणाल पांडे ने कांस्य पदक। अंडर 14 बालक आयु वर्ग (50 किग्रा) में जय लोहनी ने स्वर्ण, वंश बिष्ट ने रजत, शिवम शर्मा ने कांस्य पदक। अंडर 18 बालक आयु वर्ग (-55 किग्रा) में अंकित चंदेल ने स्वर्ण, गुलशन कुमार ने रजत, प्रियांशु और रिंकू ठाकुर ने कांस्य पदक, अंडर 12 बालक आयुवर्ग काता इवेंट में शिवांश त्रिपाठी ने स्वर्ण, वंश बिष्ट ने रजत, कुशाग्र त्रिपाठी और मेहताब ने कांस्य पदक, अंडर 18 बालक काता इवेंट में क्षितिज सिंह ने स्वर्ण, जय लोहनी ने रजत और शिवम ने कांस्य पदक जीते। निर्णायकों की भूमिका में कंचन बसेरा, रूनु शर्मा, आकृति कोर, अतुल राघव, रिमी शाह, लवली विश्वकर्मा शामिल रहे।
प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाले सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं समस्त अभिभावकों द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हरीश धीर, चेतन धीर, राजेश कोली, डॉ. चेतन चंद्र, अर्चना चौधरी, पंकज यादव, जगविंदर सिंह, शालिनी शर्मा, कंचन बसेरा, कुलदीप चंदेल, कलम सिंह, जय प्रकाश, बलविंदर सिंह, प्रियांशु गुप्ता, हैप्पी, सहित अनेको अभिभावकों ने बधाई दी।
