राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

विम स्क्वायर कॉलोनी में हुई गणपति जी को महाआरती और भव्य भंडारा, विधायक शिव अरोरा ने की शिरकत



(G-वार्ता)

रुद्रपुर। शहर की प्रतिष्ठित विम स्क्वायर कॉलोनी में देवताओं में अग्रदेव भगवान गणेश उत्सव के लिए सजे पंडाल में भजनों की धूम रही। भक्तजन देर रात तक मदमस्त रहे। हवन, पूजन के बाद महा आरती कर प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने गजानन से सुख शांति की प्रार्थना की।

कॉलोनी की गणेश सेवा समिति  पिछले कई सालों से गणेश उत्सव का आयोजन कराती आ रही है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के माननीय विधायक शिव अरोरा ने शिरकत करते हुए बताया कि कॉलोनी में इसी प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए जिससे समाज को एक अच्छा संदेश जाता है विधायक ने रुद्रपुर में हो रही निरंतर प्रगति के बारे में भी खुलकर चर्चा की और बताया कि कैसे रुद्रपुर आने वाले समय में उत्तराखंड के शीर्ष विकसित शहरों में श्रेणी में अग्रणी होने वाला है... समिति के सम्मानित प्रमुख सदस्य श्री अविकेत बाघ जी ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस बार कॉलोनी में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमे कॉलोनी के सभी सम्मानित सदस्य बढ़ चढ़ कर अपनी भागेदारी कर रहे हैं .. समिति के कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा जी ने जानकारी दी कि गणपति जी की महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया और उसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन भी कराया गया.. इस भव्य कार्यक्रम के दौरान समिति सभी सदस्य भूपेंद्र चौहान,ललित कुमार, अविकेत बाघ, रोहित शर्मा, जे. पी. गंगवार, अरविंद गंगवार, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,अरविंद बाघ, सचिन सचान, बालेश शर्मा, वीरेंद्र सुखीजा, राजीव चौहान,कमलेश शर्मा, पंजाब सिंह, प्रशांत जौहरी, अतुल रस्तोगी, रावेश गंगवार, शैलेंद्र गुजराती, संजय गुप्ता, दीपक सक्सेना, मुकेश गाबा, राजू मिगलानी, डॉ कपिल शर्मा समेत कॉलोनी के सभी सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़