(G-वार्ता)
रुद्रपुर। शेरटोन अकैडमी जसपुर में प्रथम जिला स्तरीय सिकाइ कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें दशमेश स्पोर्टस अकैडमी रुद्रपुर के 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया था,
जिनका सम्मान समारोह का आयोजन निकट सरस्वती इनकलेव भूरारानी में किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे बीजेपी के उत्तरी मंडल महासचिव धीरेन्द्र गुप्ता, बीजेपी उत्तरी मंडल औ बी सी मोर्चा के अध्यक्ष भूपराम लोधी, विशिष्ट अतिथि मुदित अग्रवाल, मनीष चुग, रेणुका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री झमन लाल शर्मा, अतिथि के रूप मे पधारे आस्था जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक पंकज दास गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया,सभी अतिथियों का बैच लगाकर फूल माला पहनाकर वहीं स्वागत किया, वहीं पहुंचे सिकाई उत्तराखण्ड के महासचिव मिंटु सैनी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी अभिभावकों का भी स्वागत किया गया, वहां मौजूद अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को कराटे गेम के प्रति जागरूक और कराटे की महत्ता बतायी, वहा मौजूद सिकाई उत्तराखण्ड के महासचिव मिंटु सैनी द्वारा बताया कि कराटे आज के समय में खेल ही नहीं जीने का तरीका भी है, कराटे से शरीर स्वस्थ रहता वही मानसिक तोर मजबूत होता, वही बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, वहीं सभी खिलाड़ियों को मेडल सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
दर्पण आनंद, पावनी पांडे, वर्धन उपाध्याय, वैभव पांडे ने जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, सभी खिलाड़ियों को मेडल सर्टिफिकेट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वही पावनी बिष्ट , मान्य अग्रवाल, गुरुतेज सिंह, तुषार राजपूत, मयंक श्रीवास्तव, अनंत मिश्रा ने रजत पदक जीते सभी खिलाड़ियों को मेडल सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सभी अतिथि ने सम्मानित किया,
वही विराट गिरी, बेनीता विलियम, विनम्र पांडे, भव्य कालरा, अर्पित शर्मा अनंत शर्मा, अनन्या अग्रवाल, अमृत पाल सिंह, प्रियंका, इन सभी खिलाड़ियों ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सभी मान्य अतिथियों द्वारा मेडल सर्टिफिकेट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
समारोह के समापन में दशमेश स्पोर्ट्स अकैडमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री कृष्ण कुमार एवं मुख्य प्रशिक्षका मिस शांति चौधरी आनंद को खिलाड़ियों की इस उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, दशमेश स्पोर्ट्स अकैडमी जिले 3 स्थान पर रहीं।
वही मौजूद अभिभावक ज़न श्री बंशीधर पंडे, चंद्र शेखर पांडे, मोना मेडम, जोगिंदर सिंह जी मयंक श्रीवास्तव, अंशु गंगवार, पवन, अमन सिंह जी आदि अभिभावक ज़न खेल प्रेमी मौजूद रहे।
