(G-वार्ता)
रुद्रपुर। कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार के नेतृत्व में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया बताते चले की कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जिसमें उन्होंने कहा की जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित जिला सूचना कार्यालय जिले में शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से यह महत्वपूर्ण विभाग उपेक्षा का शिकार है। जिसका खामियाजा मीडिया से जुड़े लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। सूचना विभाग में वर्तमान में कर्मचारियों का भारी अभाव है। अधिकतर यह कार्यालय पीआरडी जवानों के हवाले रहता है। सूचना विभाग के इस जिला कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी के अलावा कोई भी कर्मचारी स्थाई रूप से तैनात नहीं है।
जिला सूचना अधिकारी अकसर सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं और उनके पीछे पूरा सूचना विभाग चार पीआरडी जवानों के हवाले रहता है। ये पीआरडी जवान कार्यालय का कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने की स्थिति में नहीं है। जिला सूचना कार्यालय में जिले भर से मीडिया कर्मियों का आना जाना रहता है। समाचार पत्रों के संपादकों को अकसर अपने बिल आदि सत्यापित करने के लिए आना पड़ता है। इसके अलावा कई अन्य कार्यों के सिलसिले में भी जिले भर से पत्रकार जिला सूचना कार्येालेय पहुंचते हैं तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
औद्योगिक जिला होने के कारण इस जनपद में अकसर मंत्री एवं अन्य वीआईपी दौरे होते हैं। सूचना विभाग में स्टाफ की कमी के चलते सरकारी कार्यक्रमों की कवरेज भी प्रभावित हो रही है। महोदय रूद्रपुर का जिला सूचना कार्यालय आपके गृह जनपद में होने के बावजूज उपेक्षित है। जिससे जनता के बीच भी गलत संदेश जा रहा है।
अतः कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब आपसे निवेदन करता है कि जिला सूचना कार्यालय रूद्रपुर में स्थाई रूप से एक क्लर्क एवं तीन चार अन्य कर्मचारियों की स्थाई रूप से नियुक्ति की जाये। जिससे मीडिया कर्मियों को दिक्कतांे का सामना न करना पड़े और सूचना विभाग भी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेवारी से कर सके।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सौरभ गंगवार,उपाध्यक्ष भास्कर पोखरियाल, उपाध्यक्ष गोपाल भारती,कोषाध्यक्ष अमन सिंह,महेंद्र मौर्य,गोपाल गौतम,नरेंद्र राठौर,अशोक सागर,अर्जुन सिंह,रुचि सिंह आदि पत्रकार उपस्थित थे।
