राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एनकेएफआई की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने जीते पदक, लगा बधाइयों का तांता

 


 उत्तराखंड के कराटे खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत, व चार कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीतकर राज्य का नाम किया गौरवान्वित

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा अधिकृत हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वधान में दिनांक 26 से 28 अगस्त 2022 तक एनकेएफ नेशनल कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया व हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सौजन्य से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में एनकेएफआई  तृतीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता अयोजित हुई। 

उक्त जानकारी देते हुए एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सिहान किशोर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता नेशनल कराटे फेडरेशन के डायरेक्टर शिहान लाल दरदा, अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा, महासचिव सेंसेई योगेश कालरा के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई। जिसमें सम्पूर्ण भारत से 25 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों व 200 से भी ज्यादा रैफरी व जजों ने प्रतिभाग किया।

सिहान किशोर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर बालिका वर्ग कुमिते इवेंट (–50 किग्रा) में स्वर्ण पदक, कैडेट बालक वर्ग काता इवेंट में जय लोहनी ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालिका वर्ग काता इवेंट में सृष्टि वशिष्ठ ने रजत पदक, सीनियर महिला वर्ग कुमिते इवेंट (– 61 किग्रा) में आकृति कोर ने रजत पदक, सबजूनियर बालिका वर्ग कुमिते इवेंट (45–50 किग्रा) में तेजस्वी ने कांस्य पदक, सब जूनियर बालक वर्ग कुमिते इवेंट (–31 किग्रा) में वंश थापा ने कांस्य पदक, जूनियर काता इवेंट में क्षितिज सिंह ने कांस्य पदक, सीनियर महिला वर्ग कुमिते इवेंट (–50 किग्रा) में रुनु शर्मा ने कांस्य पदक सहित प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक अर्जित किये। एवं अन्य खिलाड़ियों में सारा जीना, प्रज्ञान बिष्ट, हरलीन अरोरा, मेहताब सिंह बाजवा, कताक्षा कौर, पवन, बबलू, अंकित चंदेल सहित सभी खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

ओर आगे सिहान किशोर ने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जल्द ही जिला व राज्य कराटे संघ द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डॉ नागेन्द्र शर्मा, एड. भूपेश चंद्र दुम्का, डीएसओ अख्तर अली, डी.डी जोशी, विजय गिरधर, भारत भूषण चुघ, शंकर सिंह बसेरा, सिहान ऋषि पाल भारती, हरीश धीर, चेतन धीर, राजेश कोली, शेखर सक्सेना, गुरनाम चावला, सतनाम चावला, ए.जे. बटसर, श्रीमती साधना बटसर, रघु रावत, सेंसेई जॉनी हिराम, सेंसई शोभा तिग्गा, अमन सिंह, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, कंचन बसेरा, अजय शर्मा, नीतू अरोरा, शालिनी शर्मा, हिमालय सिंह बिष्ट, जगविंदर सिंह, अपूर्व सिंह,  राजीव राणा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, कुलदीप चंदेल, बलविंदर सिंह, गुलशन कुमार, प्रिय विश्वास, मिंकू ठाकुर सहित सभी खेल प्रेमी जनता ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़