(G-वार्ता)
गदरपुर। बाइक सवार युवक ओवरटेक करने के प्रयास में कार से टकरा गया। दुर्घटना के दौरान युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया जिससे आनन फानन में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि वरुण हालदार (30) पुत्र अर्जुन हलदार निवासी ग्राम मोहनपुर थाना दिनेशपुर अपनी मोटर साईकिल यूके06 6987 स्प्लेंडर से रुद्रपुर से गदरपुर की तरफ आ रहा था कि ग्राम सूरजपुर के पास बाइक चालक ओवरटेक करने के कारण विपरीत दिशा से आ रही कार यूके06 एवी 8353 से टकरा गया जिसे गंभीर चोट आने पर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया व मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई जिस पर मृतक के परिजन मौके पर पहुॅचे।
