(G-वार्ता)
रुद्रपुर। श्री गणेश सेवा समिति विम स्क्वायर की ओर से आज गणेश चतुर्थी के पवन दिन कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। कॉलोनी वासियों ने धूमधाम से ढोलनगाड़ों के साथ गणपति जी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया तत्पश्चात पुजार्चना कर विधिविधान से गणपति जी की स्थापना की...शोभायात्रा कॉलोनी के मुख्यद्वार से प्रारंभ होकर कॉलोनी के समस्त गलियों में होते हुए अंत में मुख्य पार्क में आकर मंदिर से प्रारंभ संपन्न हुई...इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया..मूषक पर सवार गणेश जी की भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहीं... इस दौरान कमेटी के समस्त सदस्य अविकेत बाघ, वीरेंद्र सुखीजा, कमलेश शर्मा, सी. एल खेड़ा, रोहित शर्मा, विवेक शर्मा, अनिल सुखीजा अरविंद गंगवार, अजय गाबा, बालेश शर्मा, अरविंद बाघ, राजीव शर्मा, मुकेश गाबा, राजू मिगलानी , धर्मेंद्र शर्मा, डॉ कपिल शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

