राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

उत्तराखंड में नाईट कर्फ्यू का समय बदला

(G-वार्ता) देहरादून। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्यों को पाबंदियां लगाने पर मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड शासन द्वारा नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने के आदेश जारी किया गया था जिसके अनुसार रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का समय तय किया गया था। अब उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामले के चलते प्रदेश सरकार ने नाईट कर्फ्यू के समय मे बदलाव किया है। जारी ताजा आदेश के अनुसार अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा। उत्तराखंड सरकार की ओर से इस संबंध में नई एसओपी जारी कर दी गई है। कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद शासन ने इसके साथ ही कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए। अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनो डोज का प्रमाणपत्र अथवा कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़