राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जूडो में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

(G-वार्ता) रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं जिला खेल महाकुंभ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूडो में पदक विजेता खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया इससे पूर्व श्रीमती शर्मा ने जूडो कराटे के मुख्य प्रशिक्षक सिहान मोहम्मद हसन खान को शॉल ओढ़ाकर और उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया इधर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता से चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ी दीक्षा बघेल को श्रीमती शर्मा ने स्मृति चिन्ह स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सेंसई राजवीर सिंह चंदी, प्रमोद रावत, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, नितिन कुमार, देबू कोली, अनिल शर्मा सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़