(G-वार्ता)
नानकमत्ता। शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों का मर्डर हो गया है, जिसके बाद से शहर में सनसनी मच गई है। जिसको देखते हुए शहर का बाजार भी बंद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिससे शहर में सनसनी मच गई थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी व उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माता व नानी का है। एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव शंकर रस्तोगी की आशीर्वाद ज्वैलर्स नाम से दुकान है। जिनकी पत्नी आशा देवी व ससा सन्नो देवी का शव घर से बरामद हुआ है।
नानकमत्ता बाईपास में झाड़ियों में मिले शव की पहचाल मृतक अजय रस्तोगी के भाई आदेश रस्तोगी ने की हैं। झाड़ियों में मिले दोनों शवों से चोट के भी निशान मिले हैं। पूरी घटना को देखते हुए शहर का बाजार भी बंद हो गया है। वहीं मौके पर नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, चैयरमेन प्रेम सिंह टुरना, एसपी सिटी ममता बोहरा, कोतवाल के.सी. आर्य समेत शहर के कई लोग मौजूद हैं।
नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार लोगों का मर्डर
byAman Singh
0