राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर हमला करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बाजपुर।सीओ विभव सैनी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया सुपारी लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार कंबोज पर जान लेवा हमला हत्या करने की नीयत से किया था। हमला करने वालों का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।जिसमें अभियुक्त राज कम्बोज पुत्र महेंद्र पाल,रूपेन्दर सिंह पुत्र अमृत सिंह,गुरविन्दर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह,भगत सिंह पुत्र स्वदेश सिंह निवासी ग्राम अरनीवाला सेखसोभान थाना- सेखसोभान जिला फाजिल्का पंजाब घटना में प्रयुक्त डण्डा कार एंव वादी की पत्नी से छीना गया पर्स मय मोबाईल,डेविड कार्ड मय आधार कार्ड के गिरफ्तार किया।अभियुक्त राज कम्बोज द्वारा बताया गया कि अनीता और उसके परिवार का प्रोपटी के चलते अनीता उर्फ अन्नु के कहने प्रवीन कुमार कंबोज के ऊपर हमला किया था।उनके परिवार में सम्पत्ति विवाद को लेकर उनकी बहिन सुनीता रानी पत्नी सूरज निवासी हाल ग्राम रहमतुल्ला भव्वानगला थाना केलाखेडा अनीता पत्नी विनित निवासी मुडिया पिस्तौर बाजपुर सूरज निवासी हाल ग्राम रहमतुल्ला भव्वानगला थाना केलाखेडा विनित निवासी मुडिया पिस्तौर बाजपुर सुमित्रा देवी पत्नी अशोक कुमार का परिवार में सम्पत्ति विवाद चल रहा है।4 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा  12.जून को सांय 19.30 बजे बेरिया रोड पर शिशले फैशन बुटीक पर हत्या करने की नियत से जानलेवा हमला किया गया।सीओ विभव सैनी ने बताया पीड़ित की तारीफ पद तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसएसआई विनोद फ़र्त्याल, एसआई देवेंद्र मरनाल,एसआई प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल भोपाल चंद,रमेश पांडे,सुरेंद्र कंबोज,जगदीश कोटियाल आदि थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़