राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर में 18 जून से होगा इंडस्टेक्सपो 2025 का आगाज़, 150 से अधिक औद्योगिक कंपनियां लेंगी भाग

रूद्रपुर। शहर में बिलासपुर रोड स्थित आर्क होटल में 18 जून से 20 जून तक इंडस्टेक्सपो 2025 का 31 वां संस्करण आयोजित होगा। तीन दिवसीय औद्योगिक मेले में 150 से अधिक स्टॉल होंगे और 4500 से भी ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, औद्योगिक यंत्रें एवं सहायक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन देखने को मिलेगा। प्रेस वार्ता में आयोजक दीपक चौधरी,कुलदीप सिंह और शकील खान ने बताया कि आर्क होटल एंड रिजॉर्ट्स, रुद्रपुर में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय इंडस्टेक मशीन इल्स और ऑटोमेशन एक्सपो 2025 का उद्घाटन दिनांक 18 जून को विधायक शिव अरोरा द्वारा किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन 18, 19 और 20 जून तक चलेगा, जिसमें उद्योग से जुड़े व्यापारी, पेशेवर, अनुसंधानकर्ता और तकनीशियन्स शामिल होंगे। इस एक्सपो में मशीन टूल्स, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, एम्बेडेड सिस्टम्स, और नवाचारी तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन होगा। जो व्यवसायियों को व्यापार को बढ़ाने और नई तकनीकी उपायों को अपनाने का एक शानदार मंच प्रदान करेगा। इस बार प्रदर्शनी में संपूर्ण भारत वर्ष से लगभग 150 औदद्योगिक इकाईया अपने अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी, जिनमें से हाई स्पीड लेजर कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस, मेटलजी के साथ साथ उद्घ्द्योगों के लिए रोजमर्रा की मशीन जैसे कंप्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कण्ट्रोल पैनल, तार, समक नाइट प्रमुख है। इस आयोजन का संचालन द्रोणाचार्य इवेंट्स प्राईवेट लि- द्वारा किया जा रहा है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़