रुद्रपुर। मुख्य बाजार के फुटपाथ और सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने निकली टीम को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों ने निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में तकरार हो गई। टीम जब्त किया सामान लेकर लौट गई।
बाजार का व्यापार चौपट रखने का काम किया जा रहा है। निगम की टीम पांच ट्राॅलियों और 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों के साथ बाजार में आकर भय का माहौल बना रही है। नाली के ऊपर रखे सामान को भी जब्त किया जा रहा है।
कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बाजार में प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम वापस लौट गई। वहां पर पवन गाबा, अंकित ठुकराल, राहुल सरीन, शिवम, सन्नी रहे।
शुक्रवार शाम एसएनए राजू नबियाल ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और पर्यायवरण मित्रों के साथ मुख्य बाजार पहुंच गई। टीम ने फुटपाथ और उससे बाहर रखे सामान को जब्त कर ट्राॅलियां में रखना शुरू किया। इस पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित अन्य व्यापारी नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने बाटा चौक के पास निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उनकी बाजार क्षेत्र के सुपरवाइजर से नोकझोंक हुई। सूचना पर पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची।
सुपरवाइजर ने कहा कि पूर्व में भी फुटपाथ और सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने का निवेदन किया गया था। अब कार्रवाई की जा रही है। जुनेजा ने कहा कि निगम के लोग साजिशन कार्रवाई कर रहे हैं।बाजार का व्यापार चौपट रखने का काम किया जा रहा है। निगम की टीम पांच ट्राॅलियों और 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों के साथ बाजार में आकर भय का माहौल बना रही है। नाली के ऊपर रखे सामान को भी जब्त किया जा रहा है।
कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बाजार में प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम वापस लौट गई। वहां पर पवन गाबा, अंकित ठुकराल, राहुल सरीन, शिवम, सन्नी रहे।
