रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रखर वक्ता स्वर्गीय इंदिरा हरदेश की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया एवं पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया इंदिरा हृदयेश उत्तराखण्ड की आइरन लेडी के रूप में विख्यात थी हल्द्वानी के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा इसके उनके व्यक्तित्व के सामने सत्ता एवं विपक्ष सब सम्मान करते थे एवं राजनीति के गुर सीखते थे। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा हिरदेश अपने समय की प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ तथा मिलनसार महिला थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में उत्तराखंड के विकास के लिए अहम योगदान दिया। मीना शर्मा जी ने कहा इंदिरा हृदयेश हम सबकी की अभिभावक की तरह व्यवहार करती थी और महिलाओं के लिए आइकन थी सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में हुई कल दर्दनाक विमान दुर्घटना पर 296 मृतकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देकर शांति की कामना करी इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा नगर महिला उपाध्यक्ष मीना शर्मा उपाध्यक्ष सतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष योगेश चौहान बाबु विश्वकर्मा नंद किशोर, छात्रपाल,दिनेश मौर्य महामंत्री उमा सरकार ओमप्रकाश, ज़मील ,नवीन खेतवाल अनुज दीक्षित नरेश सागर, अबरार,लकी, जमुना कोली, मुकेश कोली, निसार खान महेश कोली, संजीव राठौर आदि मौजूद रहे
उत्तराखण्ड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय इंदिरा हरदेश की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित
byAman Singh
0
