राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

देखिये लिस्ट: IAS अधिकारियों के हुये बम्पर तबादले

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव के ठीक बाद मुख्यमंत्री ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए तबादलों में एक ITS सर्विस के और एक आईएफएस अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया रंजीत कुमार सिंह से आपदा प्रबंधन विभाग हटाया गया है।

15 आईएएस अधिकारियों में आर मीनाक्षी सुंदरम, रमेश कुमार सुधांशु, शैलेश बगौली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, रविनाथ रमन, नीरज खैरवाल, विनोद कुमार सुमन आदि शामिल है। नीचे देखें पूरी सूची…

  

शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरदबल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आवास, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास और सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा से आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व हटा दिया गया है। आईएएस शैलेश बगौली को फिर गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे गृह सचिव का प्रभार हटा कर सचिव दिलीप जावलकर को दे दिया गया था। बगौली कारागार का भी जिम्मा देखेंगे। बगौली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी से मुक्त कर दिया गया है। जावलकर को सहकारिता का प्रभार दिया गया है।

कार्मिक सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के विभागों को यथावत रखते हुए उन्हें आवास, आयुक्त आवास, मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिद्वार, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के प्रभार दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को आवास, मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण से मुक्त किया गया है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़