रुद्रपुर। गत दिवस सिटी क्लब के आठ सदस्यों का निर्वाचन होने पश्चात आज सिटी क्लब कार्यसमिति का विधिवत गठन किया गया। जिसके लिए उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराये गये। चुनाव अधिकारी बरीत सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुए चार पदों के इस चुनाव में पंकज बांगा उपाध्यक्ष, राजेश घीक सचिव, नरेन्द्र बंसल उपसचिव व मनीष गगनेजा कोषाध्यक्ष़्ा निर्विरोध निवाचित घोषित किये गये। इससे पूर्व उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में ंपकज बांगा ने उपाध्यक्ष, राजेश घीक ने सचिव, नरेन्द्र बंसल ने उपसचिव व मनीष गगनेजा ने कोषाध्यक्ष़्ा पद के लिए नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये। इन पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत न किये जाने से उक्त सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। विधायक शिव अरोरा ने सिटी क्लब पहुंचकर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधााई दी। उन्होंने कहा कि यहां समाज के निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कम लागत में विवाह और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए कम्यूनिटी हॉल उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा बात है कि आपसी सहमति से आज पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। श्री अरोरा ने कहा कि वह सिटी क्लब के विकास के लिए हमेशा सहयोग देते रहेंगे और सरकार से भी इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्हों8ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई कार्यसमिति सिटी क्लब को नई ऊचाईयों तक ले जायेगी। सिटी क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा व स्थाई पदेन सदस्य किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की मौजूदगी में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि सिटी क्लब का निर्माण जिन उद्दश्यों को लेकर किया गया है उन्हें पूरा करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। यहां आम जनता के स्वच्छ मनोरंजन के साथ ही साथ और अधिक बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी सिटी क्लब के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। पदेन सदस्य व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उन्होंने रूद्रपुर विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में जनहित में कई कार्य कराये थे जिनमें सिटी क्लब भवन भी शामिल था। यहां आवश्यकता पड़ने पर लोगों को उचित किराये पर हॉल व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही यहां मनोरंजन व खानपान की बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं। इन्हें आधुनिक परिवेश में और अधिक विकसित करना नव निर्वाचित कार्यसमिति का प्रमुख कार्य होना चाहिए। उन्होंने समस्त नव निर्वाचित सदस्यों के साथ ही नव निवाचित उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, उप सचिव नरेन्द्र बंसल व कोषाध्यक्ष मनीष गगनेजा को बधाई दी। साथ ही चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी बरीत सिंह, अमित गम्भीर, अशोक सिंघल, अजय अग्रवाल व प्रदीप बंसल को बधाई दी। विधायक शिव अरोरा ने भी सिटी क्लब पहुंचकर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर सदस्य सुरेश कुमार ढ़ींगरा, संजय ठुकराल, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
सिटी क्लब के बांगा उपाध्यक्ष, घीक सचिव, बंसल उपसचिव व गगनेजा बने कोषाध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन
byAman Singh
0
