राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर पहुंचे पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुलाटी, पत्रकारों ने किया स्वागत

रुद्रपुर पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी के रुद्रपुर पहुंचने पर पत्रकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, श्री गुलाटी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश का पुनर्गठन किया जाएगा, ईमानदार तेज तर्रार अनुभवी पत्रकार साथियों को संगठन में जगह दी जाएगी, जनवरी के दूसरे सप्ताह से सदस्य अभियान चलाया जाएगा, पूर्व में 500 रुपये की सदस्य शुल्क घटाकर 100 रुपये कर दी है, जिसमें आई कार्ड, ढाई लाख का बीमा सहित कई सुविधाये प्रदान की जाएगी।

 वही श्री गुलाटी ने कहा कि रुद्रपुर में आगामी 22 जनवारी रविवार को एक बैठक समस्त पत्रकारों के साथ कर ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष पद को लेकर विचार विर्मश किया जायेगा व बैठक में ही नियुक्ति की जायेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुलाटी ने कहा किसी भी कीमत में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी पत्रकार साथियों को एकजुट करके एक कड़ी के रूप में लेकर चलेंगे, छोटे लघु समाचार पत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 इस दौरान स्वागत करने वालों में नरेन्द्र राठौर, अमन सिंह, गुरविन्द गिल, दीपक शर्मा, मनीष बावा समेत अनेकों पत्राकार मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़