राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मोबाइल के दौर में किताबों की उपयोगिता बताई

पंतनगर। क्रिएटिव उत्तराखंड की ओर से सैम मानेकशॉ ग्लोबल स्कूल जवाहर नगर में किताब कौतिक शुरू हो गया है। कौतिक में मोबाइल और कंप्यूटर के बदलते दौर में लेखन और किताबों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। शुक्रवार को किताब कौतिक का शुभारंभ विधायक तिलक राज बेहड़, उत्तराखंड क्रांतिदल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी, पंत विवि के पूर्व कुलपति डाॅ. बीएस बिष्ट और राज्य आंदोलनकारी दिवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व कुलपति डाॅ. बिष्ट ने पंतनगर के गौरवशाली इतिहास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्थानीय किसानों से विवि के अत्याधुनिक कृषि तकनीकों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। मशहूर हास्य कवि केपी सिंह विकल बहराइची के लिखित गजल संग्रह पर आधारित पुस्तक ’कजा आएगी इक दिन’ का विमोचन भी किया गया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नंदा राजजात यात्रा की झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किताब कौतिक में सैकड़ों दुर्लभ पुस्तकों के अलावा हस्त शिल्प पर आधारित उत्पादों के कई स्टाल लगाए गए हैं। वहां पर सुरेश नौटियाल, पुष्कर भट्ट, इसरो के वैज्ञानिक भुवन भट्ट, दयाल पांडे, हेम पंत, राजेश प्रताप सिंह, संयोजक उमेश टाट्ट, बसंत पांडे, विद्यालय प्रबंधक आरसी जोशी, हिमांशु पाठक, नितेश बिष्ट, आनंद असगोला सहित अनेक मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़