राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर सिटी क्लब संचालक मंडल का चुनाव 22 को

रुद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब के संचालक मंडल के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। आगामी 22 जून को संचालक मंडल के लिए सिटी क्लब के सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा। संचालक मंडल का चुनाव कराए जाने हेतु क्लब के बोर्ड की बैठक क्लब के उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमे एडवोकेट सरदार बरीत सिंह (जिला शासकीय अधिवक्ता) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी सo बरीत सिंह ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है जिसके अनुसार 8 सदस्यों का चुनाव होना है। जिसके नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है एवं मतदान 22 जून को संपन्न कराया जाएगा और उसी दिन यानी 22 जून, 2025 को ही मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। नामांकन पत्र की बिक्री नामांकन से 3 दिन पूर्व शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र का शुल्क 1000 रखा गया है। यहां आपको बता दें कि सिटी क्लब में लगभग 546 सदस्य हैं और इन सदस्यों द्वारा ही अपने नए संचालक मंडल का चयन किया जाना है और निर्वाचित संचालक मंडल से ही पदाधिकारी और कार्यकारिणी का गठन होगा। चुनाव से संबंधित सभी नियम शर्ते पूर्व की भांति ही है। संचालक मंडल का चुनाव लड़ने के लिए 3 वर्ष पुरानी सदस्यता होनी अनिवार्य है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़