राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पोल में चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे लाईनमैन की करेंट से मौत

 रुद्रपुर। गत रात्रि बगवाड़ा चौकी क्षेत्रंतर्गत ग्राम शिला पिस्तौर में पोल पर कार्य करते लाईनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी लाईनमैन 50 वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिव्वू गत रात्रि ग्राम सिल्की कुरैया मार्ग पर विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य करने के लिए चढ़ा तभी वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। अचानक हुई इस घटना से वहां खड़े लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में शिवकुमार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों के साथ मृतक के परिजन भी आ गये और उनमें कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक पिछले करीब तीन दशक से विभाग में कार्यरत था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है जो सभी विवाहित हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़