बाजपुर। बांग्लादेश सहित अनेक देशों के साथ ही भारत देश में महिलाओ के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म व हत्या की घटनाओ से नाराज़ महिला संगठन की सैकड़ों मातृशक्ति नारी सम्मान की रक्षा करने की मांग को लेकर सड़कों में उतर पड़ी। मधुबन क्लस्टर की अध्यक्षा उमा जोशी के द्वारा आयोजित रेली में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, महिला मंगल दल व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय रेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर महिला एकता का संदेश दिया। उमा जोशी ने कहा कि यह केवल एक नारी पर नहीं बल्कि हमारी पूरी समाज व्यवस्था पर हमला है। यह समय है हम सब मातृशक्ति इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हो।मधुबन कलेक्टर की अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि महिलाओ के साथ हो रहे जघन्य अपराध को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनना चाहिए और समाज को खुद भी शिक्षित होना पड़ेगा। रैली नगर के अनेक मार्गों से होकर गुजरी। रैली में युवा कल्याण खेल प्रशिक्षक चंद्रिका फोगाट, महिला संगठन की उर्मिला कांडपाल, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा जिंदल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री वृंदा, प्रेमा जोशी, ममता, अनिता, आशा कार्यकत्री रीता कश्यप, जीत कौर, पूजा शर्मा, रेखा जोशी, अनीता गुप्ता, दमयंती चुफाल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वह विभिन्न संगठनों की महिलाएं उपस्थित रही।
दुष्कर्म व हत्या की घटनाओ से नाराज़ सड़कों पर उतरी मातृशक्ति
byAman Singh
0
.jpg)