राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मंडी समिति और आढ़तियों ने नवीन मंडी स्थल तक निकाली तिरंगा रैली

 


(G-वार्ता)G-वार्ता)

गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के मंडी समिति द्वारा बाईक तिरंगा यात्रा जागरुकता रैली निकाली गयी। जिसमें आढ़ती व्यापारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा रैली को मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा जागरुकता रैली अनाज मंडी स्थित मंडी कार्यालय से प्रारम्भ हुई जो नवीन मंडी स्थल भैसिया तक पहुंची। जिसमें लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरुक करते हुए 13-15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की गयी। इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश घीक, राजेश बजाज सहित व्यापारी, किसान आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़