रूद्रपुर। विगत दिवस कार की टक्कर से गर्भवती महिला सहित चार लोगों की हुई मौत से गुस्साये पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सालय में सांकेतिक धरना देकर जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर जमकर गुब्बार निकाला। उन्होंने कहा कि यदि जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए आई महिला को भर्ती कर लिया जाता तो चार लोगों के साथ ही महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की जान भी बच जातीं। लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बाहर हो ेरही वर्षा को भी नजरअंदाज कर गर्भवती महिला व उसके साथ आये लोगों को वापस भेज दिया। जो दुर्घटना का काल बन गये। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए कार चालक सहित चिकित्सा स्टॉफ व एम्बुलेंस कर्मी भी समान रूप से दोषी हैं। उनके विरूद्ध भी मुकदमा दायर किया जाना चाहिए। उन्होंने कह कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विधायक निधि से दो एम्बुलेंस जिला चिकित्सारलय को दी थीं लेकिन आज उनका कोई अता पता नहीं है। ठुकराल ने चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं का खुलासा करते हुए कहा कि कहा कि चिकित्सालय में दवायें हाने के बाद भी मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिसमें कमीशन खोरी का खेल भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में कुत्ता काटने पर इंजेक्शन लगाने आये मरीजों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें इंजेक्शन नहीं लगाये जा रहे हैं। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हैं। यहां मरीजों के दुःख दर्द को सुनने वाला कोई अधिकारी नहीं है। श्री ठुकराल ने कहा कि यदि चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर नहीं किया गया तो वह जनता को साथ लेकर चिकित्सालय में आन्दोलन शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेवारी चिकित्सा अधिकारियों की होगीं। इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल,जगदीश सुखीजा ,अंकित चंद्रा,आकाश बठला, फुदीना सैनी, राज कोली सोनू विश्वास,जोम्मी , ललित बिष्ट आदेश गंगवार सुखविंदर चीमा प्रकाश मौर्य मनोज कुमार सुधांशु कुमार बंटी कोली चंद्रपाल,राम सिंह बिष्ट,अजय मंडल,बंटी राणा, प्रशांत विश्वास आदि थे।
जिला अस्पताल की चरमराई व्यवस्था, धरने पर बैठे पूर्व विधायक ठुकराल
byAman Singh
0
