राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चेक बाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर तक एसएस पब्लिक स्कूल में

 



(G-वार्ता)

गदरपुर। देवभूमि उत्तराखंड के नगर गदरपुर में पहली बार तीन दिवसीय चैकबाॅल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन एसएस पब्लिक स्कूल में किया जायेगा।  मंगलवार को एसएस पब्लिक स्कूल में स्टेट चैकबाॅल एसोसिएशन उत्तराखंड की हुई बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि आगामी 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर को एसएस पब्लिक स्कूल  गदरपुर में राज्य स्तरीय चैकबाॅल संघ के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय चैकबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भारत के 21 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें करीब 600 बालक एवं बालिका भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 3 दिवस तक चलेगी। एसएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज काण्डपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल में 16 अक्टूबर को सायं चार बजे होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल के विकास एवं छात्रा को प्रतिस्पर्धा में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से सहयोग की अपील की है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़