राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मुख्य विकास अधिकारी ने किया सरस दीदी कैफे व नारी शक्ति फेडरेशन रूद्रपुर द्वारा संचालित बेकरी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण

 रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को सरस दीदी कैफे व नारी शक्ति फेडरेशन रूद्रपुर द्वारा संचालित बेकरी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। बेकरी ग्रोथ सेंटर निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बेकरी मै निर्मित बिस्कुट, बन, केक आदि की गुणवत्ता परीक्षण व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेकरी उत्पाद के गुणवत्ता बनाए रखने हेतु गुणवत्ता परीक्षण एवम गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उपकरण क्रय करने के साथ ही खाद्य नियामक के दिशानिर्देशो का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेकरी उत्पादो की बिक्री बढ़ने हेतु बाजार मै दुकानों व बाजार मै स्टॉल लगाने के साथ ही महिला समूहों द्वारा संचालित कैंटीनों तथा विभागो से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए ।लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रविवार को आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह में वर्चुअल माध्यम से जनपद उधम सिंह नगर के 35 कलस्टर लेबल फेडरेशन सीएलएफ को वर्चुअल माध्यम से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व संवाद भी किया। भ्रमण में खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद ,ब्लॉक मिशन मैनेजर , सीएलएफ के महिला सदस्य मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़