राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

टुकटुक के किराए को लेकर मुख्य चौराहे पर विवाद, हुई तलवारबाजी

सितारगंज। टुकटुक के किराए को लेकर दो पक्षों में मुख्य चौराहे के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवक पर दूसरे पक्ष के हमलावरों ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी प्रमोद दास पुत्र रामकुमार ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह उसके पिता रामकुमार टुकटुक से सवारी लेकर गए थे। मुख्य चौराहे के पास टुकटुक के किराए को लेकर सवारी से विवाद हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने उसके पिता की पिटाई लगा दी। जब वह बीच बचाव को पहुंचा तो हमलावरों ने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में प्रमोद दास के सिर व शरीर में चोटे लगी हैं। पुलिस ने घायल प्रमोद दास का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मामले में तेरी रहने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़