भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा को लेकर अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट पर सभी की निगाह थी. दरअसल इस लिस्ट में कई ‘हॉट’ को लेकर फैसला होना था। बता दें कि पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी का पत्ता कट गया है. भाजपा ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है. तो वही भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से अरुण गोविल को टिकट दिया है। अरुण गोविल ने बहुचर्चित रामायण में भगवान श्रीराम का किदरार निभाया था और घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
बता दें कि अरुण गोविल का जन्म मेरठ में ही हुआ था, ऐसे में भाजपा ने अरुण गोविल के तौर पर मेरठ को स्थानीय उम्मीदवार भी दिया है तो वहीं धार्मिक और स्टार इमेंज का तड़का भी डाला है. अरुण गोविल ने रामायण में श्रीराम का ऐसा किरदार निभाया था, जिसकी चर्चा आज भी की जाती है. ऐसे में मेरठ में भाजपा ने अरुण गोविल को उतारकर बड़ा फैसला लिया है।
