राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

रूद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में हो रही प्रवेश प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को लेकर आज कालेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कालेज में प्रवेश हो रहे हैं साथ ही कालेज में मूल्यांकन केन्द्र भी बना दिया गया है। शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जो टीचर एडमीशन कमेटी में हैं वह ही मूल्यांकन कर रहे हैं। जिस कारण छात्र छात्राओं को प्रवेश में परेशनी आ रही है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन से पूर्व प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाये। क्योंकि एक ही समय में दोनों काम नही हो सकते हैं। इसलिए छात्र हित में मूल्यांकन केन्द्र हटाया जाये। प्रदर्शन करने वालों में रजत सिंह बिष्ट, नागेेन्द्र गंगवार, सुदीप सिंह, निखिल भारद्वाज, जसवंत गंगवार, अभय यादव, अक्षित छावड़ा, नाजिस मंसूरी, रजत विश्वास, गौरव, अविनाश राजपूत, अभिषेक चन्द्रा, जाकिर खान, किशन ठाकुर, गुरबाज सिंह, निशा, मनिशा, मूुस्कान, प्रियंका, अंजली, प्रिया, साक्षी, राखी व सचिन आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़