रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने आस्था जूनियर हाई स्कूल, शिवनगर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस सादगी व धूमधाम से मनाया। वही इससे पूर्व मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के पदाधिकारी अमन सिंह व विक्रांत जौहरी का विद्यालय के प्रबन्धक पंकज दास गुप्ता ने उन्हें बेच लगाकर व उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के अमन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के हजारों वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का पर्व है हर भारतवासी को इसे पूर्ण निष्ठा के साथ मनाना चाहिए।
वही समिति के विक्रांत जौहरी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें देश की आजादी के तमाम शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के सपनों के अनुरूप सबल, विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर उन्होंने स्वतन्त्रता दिवस की सभी को शुभकामनायें दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहाँ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है।
इस अवसर पर समिति के अमन सिंह, विक्रान्त जौहरी व विद्यालय के प्रबंधक पंकज दास गुप्ता समेत प्रधानाचार्य सुनीता गंगवार, रेखा मौर्य, विनीता राजपूत, ममता पाल, पल्लवी, रीना, गंगा पाल समेत अनेको अध्यापक व अध्यापिका समेत बच्चों के माता पिता मौजूद थे।

