राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रम्पुरा में युवक की हत्या, घर में मिला मृत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

(G-वार्ता)
रुद्रपुर। शहर के मोहल्ला रम्पुरा में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी, वह अपने ही घर में मृत मिला है। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी रुद्रपुर के रम्पुरा मोहल्ले में कटोरी मंदिर के निकट निवासी किशन राम शुक्रवार को अपने घर में मृत मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के मुताबिक मृतक गले व माथे पर चोट के निशान आये, जिसपर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, मृतक के भाई बब्लू कोली ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़