राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

स्वर्णिमा शिशु भारती विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

 

रूद्रपुर। स्वर्णिमा शिशु भारती विद्यालय, खेड़ा रूद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा व रम्पुरा के पूर्व सभासद हरपाल सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

वही, विद्यालय की प्रबंधक शमा परवीन ने आगन्तुक अतिथियों को बुके भेट कर व माला पहनाकर स्वागत किया।

उसके उपरांत विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी आगन्तुको का मन मोह लिया। वही, स्कूल की प्रबंधक शमा परवीन ने स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का सक्सेना, शिक्षक नेहा मिश्रा, फिजा, हीना समेत अन्य शिक्षिकाएं व बच्चों के माता पिता मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़